नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में 5 से 25 फरवरी 2023 तक विकास यात्राएं आयोजित की जा रही है। शुक्रवार कल 10 फरवरी 2023 को विकास यात्राएं जावद क्षेत्र में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखेलचा के नेतृत्व में जाट से प्रांरभ होकर कुंतली, श्रीपुरा, बडी घाटी, तुमडिया, दौलतपुरा, रणावतखेडा, अंगोरा, रूपपुरा, बांघपुरा, खातीखेडा, चडीचडा, कबरियाखेडी, ग्वालीयर कलां, राजोर, आम्बा, चडोल एवं नगर पंचायत डीकेन पहुचंकर रात्रि विश्राम करेगी।
नीमच विधानसभा क्षेत्र में 10 फरवरी 2023 को विधायक दिलीप सिंह परिहार के नेतृत्व में विकास यात्रा नगरीय क्षेत्र नीमच रावण्रूडी से प्रारम्भ होकर, शिवनगर, मुक्तिधाम सभागृह नीमच सिटी, रामपुरा दरवाजा, पिपली चौक मैन बाजार, कोर्ट मोहल्ला, मीणा मोहल्ला, प्रताप चौक, माधवगंज, गोपाल होते हुए यादव मण्डी पहुंचेगी। जहां जनसभा होगी।
मनासा विधानसभा क्षेत्र में 10 फरवरी 2023 को प्रातः 9 बजे विधायक अनिरूद्ध मारू के नेतृत्व में डंडेरी, अरनिया, पिपलिया हाडी, खेडी मोकलपुरा, मालहेडा, मालाहेडा ब्लॉक, देवरी पडदा, मोकडी, खडावदा, पिपलिया घोटा पहुंचेगी।