BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 4:09 pm
KHABAR : बांगरेड सचिव के खिलाफ मंगलवार को उप सरपंच ने सीईओ जिला पंचायत से की शिकायत, उचित कार्यवाई की मांग, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर   

Share On:-

सरवानिया महाराज। ग्राम पंचायत बांगरेड के पंचायत सचिव देवीलाल वर्मा पर गबन के गंभीर आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत बांगरेड़ के उप सरपंच मुकेश चंदेल ने मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद को शिकायत कर सचिव पर कार्यवाई करने की मांग की है। 

उप सरपंच के मुताबिक अब एक मामले में बगैर सरपंच के हस्ताक्षर के पंचायत के खाते से रुपयो का आहरण कर वितरण कर दिया। सरपंच की सील लगाकर बगैर सरपंच के दस्तखत के भुगतान कर दिया। उप सरपंच ने बताया कि पहले भी उक्त सचिव के गड़बड़ी संबंधी शिकायतें सीईओ जिला पंचायत और जनपद सीईओ के पास पहुंची है जिन की जांच कर दी गई है लेकिन मामले में राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई नहीं की गई। ग्राम पंचायत आमलीभाट और बांगरेड़ मे एक ही सचिव की तैनाती फर्जीवाड़े को अंजाम दे रही हैं और इस को लेकर ग्राम पंचायत बांगरेड़ के उप सरपंच ने लिखित शिकायत सीईओ नीमच को कर कार्रवाई की मांग की है। 

बताते हैं कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा सरपंच के हस्ताक्षर किये बिना ही चौकीदार का भुगतान कर दिया। बिल पर साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि सरपंच सचिव की सील लगी हुई लेकिन सरपंच के साइन नहीं है, और बिल से भुगतान हो चुका है, लेकिन नियम के अनुसार चौकीदार का भुगतान ग्राम पंचायत बांगरेड सचिव के हस्ताक्षर होने के बाद होना था, लेकिन बिना हस्ताक्षर के सचिव द्वारा भुगतान कर दिया गया। एक ही पंचायत में पदस्थ सचिव अपने अधिकारों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। बताते हैं कि ग्राम पंचायत बांगरेड़ के उप सरपंच मुकेश चंदेल ने मामले में पहले 01 फरवरी को सीईओ जावद को मय दस्तावेजों के साथ सचिव देवीलाल वर्मा द्वारा शासन को अंधेरे में रख कर जो गड़बड़ी की गयी है उसकी जांच कर सचिव देवीलाल वर्मा पर उचित कार्रवाई की जावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE