नीमच। जिले में आयोजित की जा रही विकास यात्राओं के क्रम में गुरुवार को जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देहपुर में विकास यात्रा पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने स्वामित्व योजना के तहत 21 आवासहीनों को स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि में भूअधिकार पत्र वितरित किये। ग्राम देहपुर के इन आवासहीनों के पास अपना स्वयं का मकान बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में म.प्र.सरकार की स्वामित्व येजना इन आवासहीनों के लिए वरदान साबित हुई है। विकास यात्रा में इन आवासहीनों को आबादी भूमि में भूअधिकार मिल गया है। जमीन का मालिकाना हक मिल जाने से देहपुर के इन ग्रामीणों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। भू अधिकार पत्र मिल जाने पर देहपुर के ग्रामीण प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जता रहे हैं।