नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। रेगर मोहल्ला बघाना निवासी कन्हैयालाल पिता भेरूलाल को लोकसेवा केन्द्र नीमच से गुरूवार को मात्र आधा घन्टे में आय प्रमाण पत्र मिल जाने से वह काफी खुश है। जीतू ने गुरूवार को दोपहर 12 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में आय का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया और उसे गुरूवार को दोपहर 12.30 बजे आय का प्रमाण पत्र मिल गया। तत्काल आय प्रमाण पत्र मिल जाने से कन्हैयालाल काफी खुश है, उसका कहना है कि उसने सोचा ही नहीं था कि उसे इतनी जल्दी आय प्रमाण पत्र मिल जायेगा। पर यह सम्भव हो सका है, समाधान एक दिवस व्यवस्था से।