BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 4:53 pm
BIG REPORT : बर्डिया में 37.41 लाख के कार्यो के लोकार्पण से हुई विकास यात्रा की शुरूआत, पांचवे दिन 6 गांवों में पहुंची यात्रा, विधायक मारू ने वितरित किया हितलाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आयोजित की जा रही विकास यात्राओं के क्रम में मनासा विधानसभा क्षेत्र के गॉव बरडिया से विकास यात्रा प्रारम्‍भ हुई। यहां विधायक अनिरूद्ध मारू ने 37 लाख 41 हजार के विकास कार्यो का लोकार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। यहां से यात्रा शेषपुर, महागढ़, लोडकिया, नलखेड़ा और आंकली पहुंची। विधायक मारू ने विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण करने के साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुएकहा, किगांव गांव डामरीकृत सड़क बनने के साथ ही किसानों को खेत खलियान तक आने जाने के लिए भी सुदुर सड़के बन रही है। बरडिया पंचायत में हांसपुर सीमा तक 17 लाख 89 हजार की लागत से सुदुर सड़क बनकर तैयार हो गई हैं। जिसका लोकार्पण किया गया। सुदुर सड़कों के निर्माण से किसानों को खेतों से उपज लाने में सुविधा होगी।  

विधायक मारू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। किसान को सम्मान स्वरूप 10 हजार की सम्मान निधि हर साल मिल रही हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा हैं। जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा का लाभ मिल रहा हैं। सुदुर सड़क के साथ ही बरडिया में विकास यात्रा के दौरान विधायक मारू ने ग्राम सारसी में चेकडेम, सीसी नाली निर्माण, कम्प्यूनिटी सेनेटरी काम्पलेक्स  एवं ई-रिक्षा का लोकार्पण किया। शेषपुर में विधायक मारू ने 10.91 लाख के कार्यो, महागढ़ में 16.81 लाख के कार्यो, का लोकर्पण एवं 33.45 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। लोडकिया में 15.85 के विकास कार्यो का लोकार्पण व 2.90 लाख के निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। नलखेड़ा में 3.43 लाख के कार्य का लोकार्पण व 50 लाख 53 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।ग्राम आंकली में यात्रा का समापन हुआ। यहां 45 लाख 71 हजार के विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर कैलाश पुरोहित, मुकेश डांगी, मदन रावत, नगर परिषद मनासा अध्यक्ष प्रतिनिधि अजयतिवारी, विधायक प्रतिनिधि बगदीराम गुर्जर, तुलसीराम पटेल,जनपद सदस्य प्रतिनिधि अमरसिंह रावत,  सरपंच सिंह, घनश्याम मोरी, सरपंच जयसिंह रावत भगवान पटेल,दिलीप, भोनीराम धनगर, ,सरपंच आशादेवी कमल डाबर,वंदना बंटी डाबर, जीवन, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE