BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 5:10 pm
KHABAR : आरटीओ और यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाई, स्लीपर बसों के लिए पार्किंग के लिए उपलब्ध करवाई जगह, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। दिनांक 09 फरवरी 23 को आरटीओ एवं यातायात विभाग द्वारा नीमच रोडवेज बस स्टैंड के बाहर सिटी रोड पर दिन के समय में खड़ी रहने वाली अंतर्राज्यीय स्लीपर बसों को पुराने रोडवेज डिपो में व्यवस्थित तरीके से पार्किंग करने हेतु जगह उपलब्ध कराने की कार्यवाई की गई। 

चूंकि जगह के अभाव में रात्रि में चलने वाली यह बसें दिनभर मुख्य मार्ग पर बस संचालकों द्वारा खड़ी कर दी जाती थी। जिससे आवागमन बाधित होता है और आए दिन जाम लग जाता है। इस बात को लेकर यहां के दुकानदार और इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों तथा आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ता है, और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसी के तहत आज इन बसों के लिए पुराने रोडवेज डिपो में व्यवस्थित तरीके से स्थान उपलब्ध कराया गया। यह डिपो नगरपालिका के अधिग्रहण में है। नगर पालिका ने आम आदमी की सुविधा को देखते हुए यह जगह निजी स्लीपर बसों को खड़ा करने के लिए अस्थाई तौर पर उपलब्ध कराई है। 

यह पूरी व्यवस्था और कार्यवाही आरटीओ अधिकारी रितु अग्रवाल के निर्देशन और मार्गदर्शन में की गई। इस मौके पर यातायत थाना प्रभारी मोहन भर्रावत, नगरपालिका के राजस्व प्रभारी टेकचंद बुनकर, सहप्रभारी महावीर जैन भी वहां मौजूद रहे। 

यहां खास तौर पर बताना जरूरी है कि इस पूरे इलाके में गंदगी का साम्राज्य है। जिससे यात्रियों और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि बस स्टैंड एवं पार्किंग के स्थान पर स्वच्छता के लिए भी खास तौर पर अभियान छेड़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE