BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले के आंतरी माता के युवराज का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस और मुखबिर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भाजपा नेता अनिल नागोरी के पेट्रोल पंप पर.. <<     MANDI BHAV : मंडी में बढ़े डॉलर चना के भाव, मसूर और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- स्वीप गतिविधियों के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले भाजपा के.. <<     KHABAR : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तपोभूमि नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत ह‍स्‍ताक्षर.. <<     VIDEO NEWS: नव विवाहित दूल्हा-दुल्हन ने दहलीज पर रखे.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय पहुंचे खाटू श्याम मंदिर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 6:41 pm
REPORT : नीमच नगर में विकास यात्रा की शुरूआत कल से, विधायक परिहार व नपाध्यक्ष चौपड़ा के हाथों होंगे अनेक विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच शहर में शासन निर्देशानुसार विकास यात्रा का आयोजन फरवरी माह में 10, 11, 15, 16, 24 व 25 फरवरी को होगा। विकास यात्रा का शुभारंभ कल  प्रातः 9 बजे शिव नगर (रावण रूण्डी) से विधायक दिलीप सिंह परिहार व नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा द्वारा अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में किया जावेगा। कल विधायक परिहार व नपाध्यक्ष चौपड़ा विकास यात्रा के दौरान अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण के साथ ही विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कर जनता को विभिन्न सौगात प्रदान करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका परिषद्, नीमच की मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार ने बताया कि नीमच नगर में विकास यात्रा का शुभारंभ कल प्रातः 9 बजे वार्ड क्रमांक 1 स्थित रावण रूण्डी (शिव नगर) में विधायक दिलीपसिंह परिहार व नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के हाथों उपस्थित अतिथिगणों, नपा उपाध्यक्ष, सभापतिगण, पार्षदगण, गणमान्य नागरिकों व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में होगा। इस अवसर पर वहां विधायक परिहार व नपाध्यक्ष चौपड़ा मंशापूर्ण हनुमान मंदिर सीसी रोड़ का भूमिपूजन, आंगनवाड़ी भवन का भूमिपूजन तथा रावण रूण्डी स्थित महिला स्नानगृह का भूमिपूजन करेंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे।
इसके पश्चात् विकास यात्रा प्रातः 10 बजे सिटी मुक्तिधाम पहुँचेगी जहां नीमच सिटी मुक्तिधाम सभागृह निर्माण का भूमिपूजन, सुलभ कॉम्प्लेक्स लोकार्पण, हरिशचन्द्र तारामति मुर्ति का लोकार्पण व रामपुरा दरवाजा स्थित स्नानगृह का भूमिपूजन व सभा का आयोजन होगा। विकास यात्रा प्रातः 11.30 बजे रामपुरा दरवाजा, दोपहर 12 बजे पीपली चौक व दोपहर 12.30 बजे मुख्य बाजार पुलिस चौकी के यहां पहुँचेगी, जहां चौधरी मोहल्ला, शीतला माता मंदिर से जैन मंदिर तक सीसी रोड़ का भूमिपूजन व सभा का आयोजन होगा। यहां से विकास यात्रा दोपहर 1 बजे कोर्ट मोहल्ला, 1.30 बजे मीणा मोहल्ला व दोपहर 2 बजे प्रताप चौक, राठौर पार्क पहुँचेगी जहां सांवरिया तालाब सौन्दर्यीकरण का भूमिपूजन, शाहबुद्दीन बाबा रोड़ नवीन पुलिया का लोकार्पण तथा सभा का आयोजन होगा। भोजन पश्चात् यहां से यात्रा सायं 4 बजे माधव गंज, 4.30 बजे गोपालकृष्ण गली व सायं 5 बजे यादव मंडी पहुँचेगी, जहां जनसभा व विकास यात्रा का रात्री विश्राम होगा।
पाटीदार ने सभी पार्षदगण, क्षेत्रवासियों, गणमान्य नागरिकों से विकास यात्रा में शामिल होकर आमजन के सपनों को साकार करने वाली विकास यात्रा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE