BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 6:47 pm
KHABAR : रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन शुरू, इस बार प्रक्रिया में किया बदलाव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उप सचिव, मप्र शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल का क्रमांक/77/1067708/2023/29-1 भोपाल दिनांक 19 जनवरी 2023 से प्राप्त निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन दिनांक 06 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस बार उपार्जन प्रक्रिया में कुछ बदलाव भी किए हैं जिसमें किसान स्वयं एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र पर एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर सशुल्क रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं, सशुल्क पंजीयन के लिए किसान को 50 रूपये प्रति पंजीयन देना होंगे। सहकारी संस्थाओं के जिले में गत वर्ष अनुसार 41 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं जिस पर निःशूल्क् पंजीयन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देश अनुसार जिला उपार्जन की समीक्षा की बैठक दिनांक 08/02/2023 को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें अपर कलेक्टर नेहा मीना ने समीक्षा कर संबधित विभागों को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा हेतु जिले में खरीदी एजेंसी नागरिक आपूर्ति निगम पर्याप्त आवेदन फार्म एवं बेनर पोस्टर पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध् कराने के निर्देश दिए गए हैं तथा खरीदी केन्द्रों के प्रबंधक/ऑपरेटर जिले में किसान बंधुओं से सतत सम्पर्क कर एवं पर्याप्त प्रचार प्रसार करते हुए उनकी यह उपज को समर्थन मूल्य पर बेचने हेतु समय पर अधिक से अधिक पंजीयन कराए।

किसान पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज किसान के पास जमीन की किताब (पावती), आधार कार्ड, जिस बैंक अकाउंट में आधार लिंक हैं उस अकांउट की पासबुक होना चाहिए, आधार कार्ड लिंक नहीं होने से भुगतान में समस्या आ सकती हैं। पंजीयन के लिए भू- अभिलेख में दर्ज खाते, खसरा, आधार कार्ड का मिलान होना जरूरी हैं, गड़बड़ी होने पर सुधार तहसील कार्यालय में होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE