मंदसौर। गरोठ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा 9 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे गारियाखेड़ी से विधायक देवीलाल धाकड़ ने प्रारंभ की। गारियाखेड़ी के पश्चात यात्रा कराडिया, ढलमू, चचावदा पठारी, मोलाखेड़ी बुजुर्ग, ढाबला मोहन, देवरिया, रलायती, लसुडिया एवं गोपालपुरा टेंक ग्राम पंचायत के सुदूर गांव तक पहुंची। ग्राम गोपालपुरा टेंक में यात्रा का समापन हुआ। विकास यात्रा में बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। विकास यात्रा में विधायक देवीलाल धाकड़ ने ग्राम गारियाखेड़ी, कराडिया, ढलमू में वृद्धावस्था पेंशन हितग्राही, लाड़ली लक्ष्मी योजना हितग्राही व दिव्यांग जनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किये। इस दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं पूजन किया गया। इस दौरान विधायक देवीलाल धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव, पूर्व विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, मुकेश काला सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, विकासखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, आम जन मौजूद थे।