BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 8:21 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना माह अभियान मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ का शुभारंभ 15 फरवरी को, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। भारत सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण का महा अभियान मेरी पॉलिसी मेरे हाथ का शुभारंभ फंदा विकासखंड के ग्राम पंचायत बकानियां से 15 फरवरी से किया जा रहा है। उप संचालक किसान कल्याण कृषि सुमन प्रसाद ने बताया कि किसानों की फसल बीमा पॉलिसी वितरण में जिले के 159 ग्राम पंचायतों के 454 ग्रामों के लगभग 31 हजार 879 बीमित कृषकों को पॉलिसी का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 92 पटवारी हल्के के 161 ग्रामों में पोस्ट के माध्यम से पॉलिसी भेजी जाएगी।

उप संचालक कृषि प्रसाद ने बताया कि पॉलिसी वितरण के लिए जिले के विकासखंड एवं फंदा बैरसिया के समन्वयक यह कार्य करेंगे और प्रगति प्रतिवेदन भी हर सप्ताह उपलब्ध कराएंगे। सुमन ने बताया कि कृषकों की बीमा पॉलिसी का कार्य रिलायंस जनरल इंश्यूरेंस कंपनी द्वारा किया जा रहा है। उप संचालक ने बताया कि कृषक कृषि बीमा फसल संबंधी जानकारी के लिए फसल बीमा के हेल्पलाइन नंबर 18001024088 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के बीमा कराने पर कृषकों को समय पर बीमा पॉलिसी की हार्ड काफी नहीं मिलने से खराब फसल का बीमा लेने से किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब इस समस्या के निदान के लिए किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले में डोर टू डोर अभियान मेरी पॉलिसी मेरी हाथ चलाया जा रहा है। इस अभियान में किसानों को उनके बीमा से जुड़े कागजात उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर फसल बीमा पॉलिसियों का वितरण किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE