चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने आज क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में एक अफीम काश्तकार के खेत पर डोडे में चीरा लगाकर अफीम संग्रहण प्रक्रिया की शुरुआत की। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या खुद भी किसान परिवार से संबंध रखते हैं। किसान भाइयों के साथ खेत पर पहुंचकर आक्या ने अफीम के डोडे में चीरा लगाकर अफीम संग्रहण की शुरूआत करते हुए अफीम फसल की अच्छी पैदावार के लिए कामना की। चीरा लगाते समय खेत पर काश्तकार मांगीलाल, जमुना लाल, रतन लाल, गोवर्धन लाल, सीता बाई, कमलेश जाट, गोवर्धन जाट आदि उपस्थित रहे।