शामगढ़। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने मध्य प्रदेश के 80 स्टेशनों की सूची जारी की गई है। इन स्टेशनों में वर्ल्ड क्लास सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। मध्य प्रदेश के 80 रेलवे स्टेशनों में शामगढ़ का नाम भी शुमार है।
अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत इन चयनित स्टेशनों में वर्ल्ड क्लास सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इन स्टेशनों में बड़े होर्डिंग का निर्माण होगा,
भवन निर्माण, पैदल मार्ग बनाना, सड़क को चौड़ा करना और आधुनिकीकरण से पार्किंग एरिया बनाना आदि कार्यो को किया जाएगा। साथ ही वेटिंग रूम का नवीनीकरण किया जाएगा, निशुल्क वाई-फाई की सुविधा, पर्याप्त संख्या में शौचालयो का निर्माण किया जाएगा।