रतलाम। विकास यात्राओं के दौरान जिले में विकास की भरपूर सौगात मिल रही है। 9 फरवरी को भी जिले की प्रत्येक जनपद पंचायत में करोड़ों रुपए लागत के निर्माण कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास किए गए। आदिवासी बाहुल्य बाजना में इस दौरान 126 लाख रूपए की दो नल जल योजनाओं का भूमिपूजन किया गया।बाजना के झरनिया पंचायत के ग्राम कागली खोरामें 77 लाख 55 हजार रुपए तथा झरनिया में 48 लाख 55 हजार रूपए लागत की नल जल योजना का शिलान्यास किया गया। जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अल्फिया खान ने बताया कि बाजना क्षेत्र में ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ झोली के ग्राम नालपाड़ा में 18 लाख 89 हजार रुपए लागत से बने अमृत सरोवर तालाब निर्माण का लोकार्पण भी हुआ।