रतलाम शहर के विभिन्न वार्डों में विकास यात्रा विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में निकाली गई। इस दौरान विधायक काश्यप ने 94 लाख 48 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, राजेन्द्रसिंह लूनेरा, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, विकास सोलंकी आदि उपस्थित थे।
विकास यात्रा के दौरान विधायक काश्यप ने वार्ड क्रमांक 1 गांधी नगर में 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लीनिक, वार्ड क्रमांक 3 जवाहर नगर हाऊसिंग बोर्ड के सामने 19.49 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड, पीसीसी ब्लाक, वार्ड क्रमांक 4 इन्द्रानगर सांई मंदिर के समीप 40.59 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड, पीसीसी ब्लाक नाली, वार्ड क्रमांक 13 सिद्धेश्वर वाटिका सखवाल नगर में 4.65 लाख की लागत से निर्मित होनेन वाले सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। काश्यप ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भर में विकास यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। विकास यात्रा के माध्यम से लोगों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को हित लाभ भी वितरित किए जा रहे हैं। आपने कहा कि विकास यात्राएं निश्चित रुप से शहर मे आए सकारात्मक बदलाव को दर्शा रही है।