BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2023, 4:21 pm
KHABAR : नीमच से रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा 25 से 30 मार्च तक, जिले से 348 यात्रियों को मिलेगी निःशुल्क तीर्थ दर्शन की सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों जो 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति (महिलाओं के मामले में 02 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता नहीं है, के लिए नीमच जिले से रामेश्वरम तीर्थ दर्शन यात्रा 25 से 30 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही है। इस यात्रा हेतु नीमच जिले में प्राप्त आवेदनों में से 348 व्यक्तियों का चयन किया जावेगा। जिले को आवंटित निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर यात्रियों का चयन कम्प्युटराईज्ड लॉटरी से किया जावेगा। उक्त यात्रा हेतु आवेदक व्दारा आवेदन करने की तिथि 15 फरवरी से 14 मार्च तक है। इच्छुक आवेदक निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालयों में आवेदन जमा कर सकेंगे। यात्रा के दौरान यात्रियों को अपने साथ ओरिजनल आधार कार्ड/वोटर कार्ड एवं वैक्सीनेशन साटिर्फिकेट की छायाप्रति अनिवार्य रूप से रखनी होगी। तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन व्दारा प्रस्थान के स्टेशन से उसी स्टेशन तक पहुंचाने एवं यात्रा के दौरान यात्रियों के भोजन, नाश्ता एवं चाय, यात्रियों के रूकने, तीर्थ स्थल तक बसों आदि से ले जाने वापस ट्रेन में लाने एवं गाइड आदि की व्यवस्था भारत सरकार के उपक्रम आईआरसीटीसी व्दारा उनके पैकेज अनुसार की जावेगी। डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना ने जिले के वरिष्ठ नागरिकों से रामेश्वरम यात्रा के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन करने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE