मंदसौर। जिला अस्पताल मंदसौर में कर्मचारी द्वारा नर्स के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जिला चिकित्सालय में कार्यरत लिपिक शैलेंद्र साठे पर स्टाफ नर्स ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में उसके साथ बदसलूकी और गाली गलौज भी की।
स्टाफ नर्स सिम्नि नायर ने बताया कि मैं ऑफिस कार्य के लिए अधिकारी के पास गई थी। अधिकारी ने स्टाफ नर्स से बोला कि फॉरवर्ड कर फीडबैक मुझे करना तो में बाबू शैलेंद्र साठे के पास फीडबैक के लिए गई तभी बाबू शैलेंद्र साठे ने शराब के नशे में मेरे साथ बदसलूकी करने लगा और गाली-गलोच का प्रयोग भी किया। ऐसा और भी स्टाफ नर्सों के साथ यह बाबू कर चुका है। कई बार तो स्टाफ नर्सों से पैसे की मांग भी करता है। हम सब स्टाफ नर्स यह चाहते हैं ऐसे शराबी बाबू पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और इसे सस्पेंड किया जाए। स्टाफ नर्स के ऊपर तो तुरंत कार्रवाई की जाती है मगर ऐसे शराबी बाबू जिनका अभी तक कोई मेडिकल टेस्ट तक नहीं हुआ है। शराबी बाबू को बचाया जा रहा है।
स्टाफ नर्सो ने कलेक्टर और सीएचएमओ को आवेदन दिया और मांग की है कि ऐसे बाबू को हटाया जाए और जल्दी से जल्दी सस्पेंड के आर्डर निकले जाए।