नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। ग्राम जमुनिया कलां निवासी आशाराम पिता रतनलाल बलाई को लोक सेवा केन्द्रों नीमच से शुक्रवार को मात्र एक घन्टे में खसरा नकल मिल जाने से वह काफी खुश है। आशाराम ने शुक्रवार को प्रातः 11.30 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में सखरा नकल बनवाने के लिए आवेदन दिया और उसे शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे खसरा नकल मिल गई। तत्काल खसरा नकल मिल जाने से आशाराम काफी खुश है, उसका कहना है, कि उसने सोचा ही नहीं था कि उसे इतनी जल्दी खसरा नकल मिल जायेगी। पर यह सम्भव हो सका है, समाधान एक दिवस व्यवस्था से।