BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2023, 6:14 pm
REPORT : नीमच में 6 करोड के विकास कार्य के भूमिपूजन व एक करोड के कार्यो का लोकार्पण, विधायक परिहार ने कहा- सरकार समाज के सभी वर्गों का विकास कर रही है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के साथ ही विधानसभा क्षेत्र नीमच का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। किसानों की मूलभूत समस्याओं को भी दूर किया गया है। नीमच विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां विकास की कोई न कोई परियोजना न पहुंची हो। चाहे सड़क हो या नाली, बिजली हो या पेयजल की सुनियोजित व्यवस्था, नागरिक सुविधा के हर मोर्चे पर काम किया जा रहा है। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कही। शुक्रवार को वार्ड क्रमांक एक रावण रुंडी शिवनगर से विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ। विकास यात्रा में लगभग 6 करोड के विकास कार्यो का पूजन व लगभग एक करोड के विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष नीमच स्वाति चौपडा, राकेश किलोरिया, विजय बाफना, महेंद्र भटनागर, हेमन्त हरित, मण्डल अध्यक्ष योगेश जैन, मोहन राणावत, विजय बाफना, दारा सिंह यादव, रामचंद्र धनगर, राकेश किलोरिया, मनोहर मोटवानी, संतोष चोपड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 
विकास यात्रा का जगह-जगह पर आम नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं अतिथियों को साफा पहनाकर व माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। विकास यात्रा के दौरान परिहार ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यात्राएं निकाली जा रही है। इन यात्राओं में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। साथ ही विकास कार्यों की सौगातें भी दी जा रही हैं। शुक्रवार को विकास यात्रा में सैकड़ो महिलाएं एक जैसी साड़ी एवं विकास यात्रा लिखी मटकियां सर पर रखकर चल रही थी। ये यात्रा सुबह रावण रुंडी से प्रारंभ होकर मुक्तिधाम, नीमच सिटी, रामपुरा दरवाजा, पिपली चौक, मैन बाजार, पुलिस चौकी, कोर्ट मोहल्ला, मीणा मोहल्ला, प्रताप चौक, राठौर पार्क, माधव गंज, गोपाल कृ़ष्ण गली होते हुए यादव मंडी में पहुंची।
-
स्वच्छता की दिलाई शपथ, बुजुर्गो का किया सम्मान-
विकास यात्रा में दौरान रावण रुंडी क्षेत्र शिवशक्ति नगर में नागरिकों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर 20 से अधिक बुजुर्गो का विधायक परिहार ने शाल श्रीफल भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। सम्मान पाकर सभी बुजुर्ग आत्मविभोर हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE