नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवन बारिया ने मनासा क्षेत्र के दो पीडित परिवारों को राजस्व पुस्तक 6(4) के अंतर्गत 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। बिलवास निवासी मुकेश पिता जगदीश की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस पिता जगदीश- हरजी भील को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी तरह चिकली ब्लॉक निवासी मांगीलाल पिता गणेश कीर की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस पिता गणेश- हीरालाल कीर को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।