नीमच। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत रामेश्वरम की यात्रा 25 से 30 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही है। रामेश्वरम की यात्रा के लिए आवेदन पत्र 15 फरवरी 2023 से 14 मार्च 2023 तक कक्ष क्रमांक 14 तहसील कार्यालय नीमच में प्राप्त किये जावेंगे। प्रत्येक दिवस में आवेदन पत्र प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक प्राप्त किये जावेंगे।
तहसीलदार नीमच ने बताया कि आवेदन पत्र हिन्दी में ही भरा जाएगा, आवेदक मध्यप्रदेश का मूलनिवासी हो, आवेदन की उम्र 60 वर्ष या अधिक आयु का हो, (महिलाओं के संदर्भ में 02 वर्ष की छूट रहेगी), आयकरदाता न हो, शपथ-पत्र (यात्रा हेतु शपथ पत्र) अनिवार्यः संलग्न किया जावे। इस योजना के अंतर्गत पूर्व में यात्रा ना की हो, आवेदक के फोटो आईडी, पहचान पत्र की छायाप्रति, राशन कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, चिकित्सक का प्रमाण पत्र, पद मुद्रा सहित (मेडिकल प्रमाण पत्र), आवेदक की समग्र आईडी, आवेदनकर्ता के 04 पासपोर्ट साईज के नवीनतम रंगीन फोटो, आवेदनकर्ताओं को आवेदन फार्म 02 प्रति में पेश करना होगा, कोविड-19 के टीकाकरण के दोनों डोज का प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रस्तुत करना होगा।
जिन यात्रियों द्वारा पूर्व में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया हो और उनका चयन नहीं हुआ हो, ऐसी स्थिति में प्रस्तावित यात्रा हेतु सहमति आवेदन पत्र दें सकेंगे। आवेदकों के साथ जाने वाले सहायक को भी अपने आवेदन पत्र के साथ उपरोक्त दस्तावेजों को संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदक के साथ जाने वाले सहायक की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो एवं 50 वर्ष से कम आयु का होना चाहिए।