नीमच। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर के अंतर्गत नीमच जिले के लिए थल सेना, वायु सेना और नौसेना से सेवानिवृत्त जूनियर अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि एक अप्रेल 2023 से नीमच जिले के अस्थाई कल्याण संयोजक का पद रिक्त होने जा रहा है। जिसके लिए नियुक्ति एक वर्ष के लिए किया जाना है। इस पद के लिए आवेदन का प्रारूप कार्य, उत्तरदायित्व, अर्हता और सेवा शर्तो की जानकारी हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर में संपर्क किया जा सकता है।
इच्छुक आवेदक पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन फार्म आवश्यक दस्तोवेजों की प्रतियों के साथ 28 फरवरी 2023 तक जिला सैनिक कल्या ण कार्यालय एचडीएक्सम 33, किटीयानी, मंदसौर में पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से पहुंचा सकते हैं। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मंदसौर द्वारा दी गई।