मंदसौर। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पयार्वरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग 10 फरवरी को सुवासरा विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा को प्रातः 10 बजे ढ़ण्ढ़ेड़ा से प्रारंभ किया। ढ़ण्ढ़ेड़ा के पश्चात यात्रा दलावदा, दीपाखेड़ा, साताखेड़ी एवं मेरियाखेड़ी के सुदूर ग्राम तक पहुंची। ग्राम मेरियाखेड़ी में यात्रा का समापन हुआ। ग्राम ढ़ण्ढ़ेड़ा में मंत्री डंग द्वारा 5 लाख से निर्मित होने वाली नई आबादी रेन बसेरे का भूमिपूजन किया, 1 लाख से निर्मित होने वाले माताजी चबूतरे पर छत भूमिपूजन किया। 16 लाख 80 हजार रुपए की लागत से निर्मित ढ़ण्ढ़ेड़ा मेन रोड से मऊखेडा काकड़ तक सड़क का लोकार्पण किया। 3 लाख 45 हजार की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर का लोकार्पण किया। 1-1 लाख रुपए से निर्मित 2 टीन शेड का लोकार्पण एवं 2 लाख की लागत से निर्मित हनुमान मंदिर पर स्थित रैन बसेरा का लोकार्पण किया। ग्राम दलावदा में 2 लाख से निर्मित सायकल स्टैंड का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत साताखेड़ी में 1 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन, 1 लाख से निर्मित होने वाले सार्वजनिक चबूतरा का भूमि पूजन तथा 2 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले टीन शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस दौरान कलेक्टर गौतम सिंह, सीईओ कुमार सत्यम, जनपद अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विकास खंड अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक मौजूद थे।
बेटियां हम सभी के लिए वरदान है : मंत्री डंग
विकास यात्रा के दौरान मंत्री डंग द्वारा कहा गया कि लाडली बिटिया हम सभी समाज जनों के लिए वरदान है। आज बेटियां किसी से कमजोर नहीं। सरकार का प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों को विकास यात्रा के दौरान वंचित योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया जा सके। विकास यात्रा का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास करना है। शासन द्वारा सभी को घर में नल से जल, बिजली की उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार, बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना से आर्थिक मदद, ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये स्व-सहायता समूह सहित जनकल्याण की योजनायें चलाई जा रही हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश के गांव और शहरों में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुचांने 25 फरवरी तक विकास यात्राओं का क्रम निरंतर चलेगा।