मंदसौर। अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) मल्हारगढ़ द्वारा बताया गया कि शासन के आदेशानुसार मंदसौर जिले में जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में कुल 6 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य दुकाने खोली जाना है। जिसके अंतर्गत ग्राम बंडपिपलिया, ढीकनिया, फोसरी , कल्याखेडी गुजरान, खेरखेडा एवं सुदवास उक्त पंचायतो मे नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान खोली जाना है। उचित मूल्य दुकानो के लिए आनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाइड पर 22 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय खाद्य शाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मल्हारगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।