मंदसौर। मादक पदार्थो के अपराधो में वर्षो से फरार आरोपीयों की धरपकड कर उन्हे गिरफ्तार करने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा मंदसौर जिले के समस्त थाना प्रभारियो एवं राजपत्रित अधिकारियो को सतत कार्यवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसका जिलास्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है। उक्त अभियान के अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंदसौर ग्रामीण नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन में थाना प्रभारी नाहरगढ गिरीश जैजुरकर द्वारा उनकी पुलिस टीम के माध्यम से वर्ष 2014 से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में थाना नाहरगढ पर अपराध क्र 29/14 धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था जिसमे आरोपी नरवरसिंह पिता मदनसिंह उम्र 33 साल निवासी ढिकनिया थाना मिसरोली जिला झालावाड और गुमान सिंह पिता मोहनसिंह राजपुत उम्र 35 साल निवासी एमडी थाना शामगढ को मौके पर गिरफ्तार कर आरोपीयो से 2 क्विंटल 92 किलो डोडाचुरा जप्त किया गया था। उक्त आरोपीयो को माननीय न्यायालय द्वारा 10-10 वर्ष के कारावास का दण्डादेश दिया गया। उक्त अपराध में सह आरोपी कालुसिंह पिता चेनसिंह राजपुत उम्र 30 साल निवासी छान का खेडा पंचायत खोखरिया खुर्द थाना मिसरोली जिला झालावाड राजस्थान वर्ष 2014 से फरार था, जिसे आज दिनांक को थाना नाहरगढ द्वारा गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाई में निरी गिरीश जैजुरकर थाना प्रभारी थाना नाहरगढ, उनि सुभाषचन्द्र गिरी, प्रआर 343 कैलाश बघेल, प्रआर 290 जितेन्द्र सिंह गौर, आर 311 महेन्द्र सिंह, आर 85 सुरेन्द्र सिंह, आर (चा) 411 लियाकत मेव की सराहनीय योगदान रहा।