मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के निर्देशन में कलेक्टर गौतम सिंह द्वारा बताया कि मंदसौर जिला स्तरीय नामकरण समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार चार महाविद्यालय एवं एक खेल मैदान का नामकरण किया गया है। सुवासरा महाविद्यालय का नाम महाराणा प्रताप शासकीय महाविद्यालय सुवासरा, शामगढ़ महाविद्यालय का नाम कुशाभाऊ ठाकरे शासकीय महाविद्यालय शामगढ़, मंदसौर संगीत महाविद्यालय का नाम लता मंगेशकर शासकीय संगीत महाविद्यालय मंदसौर, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर का नाम शिव शंकर शर्मा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर एवं खेल मैदान सुवासरा का नाम स्वामी विवेकानंद खेल मैदान सुवासरा किया गया।