रतलाम। सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का शुक्रवार शाम रतलाम सर्किट हाउस आगमन पर स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत, सम्मान, अभिनंदन किया गया। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा प्रवचन लाभ लिया। इस अवसर पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, आदित्य डागा, अनिल पुरोहित, राजेंद्र अग्रवाल, अनिल झालानी, प्रेमलता दवे, संजय दवे, पप्पू भंसाली, एसडीएम संजीव पांडे, डीएसपी सुराणा, तहसीलदार अनीता चौकोटिया, नायब तहसीलदार मनोज आदि उपस्थित थे।