नीमच। शहर के शास्त्री नगर में स्थित बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा के पास 12 फरवरी को शाम 4 बजे तक “सोलर रूफ टॉप संवर्धन शिविर“ का आयोजन किया जाएगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 12.02.2023 (रविवार) को समय प्रातः 11 बजे से सायं 04ः00 बजे तक “सोलर रूफ टॉप संवर्धन शिविर का आयोजन बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा के पास, मैसी शोरूम, शास्त्री नगर में किया जाएगा। जिसके अंतर्गत शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में एवं सोलर रूफ टॉप के संबंध में जानकारी प्रदान की जावेगी एवं जिन उपभोक्ताओं को सोलर रूफ टॉप लगवाना है उसका रजिस्ट्रेशन संबंधित शिविर में किया जावेगा। इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों का रुझान ग्रीन इनर्जी एवं सोलर इनर्जी की ओर बढ़ाने के साथ-साथ सोलर रूफ टॉप लगाने उपरांत विद्युत बिल में कमी आने की जानकारी उक्त शिविर में दी जावेगी। सभी सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं से निवेदन है कि उक्त शिविर में उपस्थित होकर सोलर रूफ टॉप संवर्धन संबंधी जानकारी प्राप्त करें।