BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मायावती बोलीं- बीजेपी-कांग्रेस ने एक.. <<     GYAPAN : नीमच शहर का आंबेडकर मार्ग और नागौरी.. <<     LOKSABHA CHUNAV: जावरा में वॉइस ऑफ एमपी की टीम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगा.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा मंदिर का 33वां प्राण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर का महाराणा प्रताप चौराहा और भरी.. <<     KHABAR : गरीबो के हक का निबाला का अवैध परिवहन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की कोतवाली पुलिस और मुखबिर.. <<     BIG REPORT : बीजेपी का अनुसूचित जाति सम्मेलन संपन्न,.. <<     KHABAR : आयोग को प्रतिदिन दी जाने वाली रिपोर्ट में.. <<     VIDEO NEWS: दोनों दल के बड़े नेताओं ने संभाला मैदान, BJP.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने जल संकट को लेकर किया प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ भोपाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री मोहन यादव की पोलायकलां में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2023, 4:57 pm
BIG REPORT : बंगला नं. 60 से कलश यात्रा के साथ हुआ विकास यात्रा का शुभारंभ, उप नगर बघाना के विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश भर में 5 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित विकास यात्रा का नीमच शहर में 10 फरवरी को नीमच सिटी से श्री गणेश हुआ। दूसरे दिन 11 फरवरी को विकास यात्रा की शुरूआत बंगला नं. 60 शिव मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुई और बघाना के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करते हुए विकास यात्रा का मूलचन्द हाईस्कूल बघाना में रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा के दूसरे दिन विधायक दिलीपसिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल व अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में करीब 1 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को प्रदान की। कार्यक्रम में विधायक व नपाध्यक्ष के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, एसडीएम ममता खेड़े, नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल, भाजपा नेता संतोष चौपड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र सेठी, भाजपा नेता सत्यनारायण गोयल, हेमन्त हरित, नपा सभापति मनोहर मोटवानी, धर्मेश पुरोहित, वंदना खण्डेलवाल, नीरज अहीर, दारासिंह यादव, कुसुम जोशी के साथ ही वार्ड पार्षद शारदा दीपक पाटनी, आलोक सोनी, शशीकुमार कल्याणी, रामलाल ग्वाला, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल व बालाजी धाम समिति के अध्यक्ष अमित गोयल सहित अनेक पार्षदगण मंचासीन थे। 
बंगला नं. 60 में अतिथिगणों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व कन्या पूजन के साथ ही पंडित दिनदयालजी उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां पर अतिथिगणों ने आंगनवाड़ी भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया व वार्ड के वरिष्ठजनों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन विनीत पाटनी किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने कहा कि आज पंडित दिनदयालजी की पूण्यतिथि है और उनके ही सिद्धांत चरैवेति-चरैवेति के अनुरूप चलते हुए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंहजी चौहान द्वारा प्रारंभ की गई, जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रारंभ कर विकास की पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति के आंसू पोछने का काम किया है। विकास यात्रा के माध्यम से हम शासन की योजनाओं का लाभ वंचित हितग्राहियों को दिलवाने व विकास कार्यों की सौगात देने घर-घर पहुँच रहे हैं।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी व मुख्यमंत्रीजी के नेतृत्व में सिर्फ ही नहीं हुआ बल्कि समाज को संस्कृति के साथ जोड़ना भी सिखाया है। आज हमें अपने देश और प्रदेश पर गर्व है। क्योंकि आज हमारे देश की दशा व दिशा दोनों बदली है और देश विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा है। चौपड़ा ने कहा कि विधायकजी की नेतृत्व में नीमच शहर में विकास गंगा बही है और आगे भी विकास में कोई कमी नहीं आने दी जावेगी। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, मोहनसिंह राणावत, भाजपा नेता संतोष चौपड़ा, एसडीएम ममता खेड़े, बालाजी धाम समिति के अध्यक्ष अमित गोयल, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी सहित अनेक अतिथिगणों ने संबोधित किया। 
विकास यात्रा शनिवार को सुबह बंगला नं. 60 से प्रारंभ होकर चौकन्ना बालाजी, बड़ा गणपति शिव मंदिर, रेल्वे फाटक, बालाजी धाम, जूना बघाना, होली चौकी, फतेह चौक, लोधा मोहल्ला, पठारी, अहीर मोहल्ला, धनेरिया रोड़ बाबा रामदेव मंदिर होते हुए मूलचन्द हाईस्कूल पहुँची जहां सभा का रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा के दौरान बालाजी धाम पर अतिथिगणों ने विधायक निधि से लगने वाले ढाई लाख की लागत के विद्युत उपकरण (पंखे) की सौगात प्रदान की। वहीं कृष्णा नगर रेल्वे अंडरब्रीज के यहां बनने वाले सीसी रोड़ का भूमिपूजन तथा रेल्वे फाटक से सादड़ी रोड़ बघाना होकर नाका नंबर 4 तक होने वाले डामरीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया। बालाजी धाम पर आयोजित कार्यक्रम में गौ सेवादल के सदस्यों का भी प्रमाण पत्र प्रदान कर व पुष्पमाला पहनाकर अतिथिगणों ने सम्मान किया। बघाना में आयोजित कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद भीमसिंह सैनी किया।
विकास यात्रा का जगह-जगह आम नागरिकों द्वारा आतिशबाजी, पुष्प वर्षा कर एवं अतिथियों को साफा पहनाकर व माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। शनिवार को विकास यात्रा में सेकड़ो महिलाएं एक जैसी साड़ी एवं विकास यात्रा लिखी मटकियां सर पर रखकर चल रही थी।
विकास यात्रा में पार्षद योगेश कविश्वर, रूपेन्द्र लोक्स, किरण शर्मा, कमल शर्मा, राकेश किलोरिया, स्वच्छता एम्बेसेडर विजय बाफना, विवेक खण्डेलवाल, मनीष चौरसिया सहित अनेक पार्षद, गणमान्य नागरिक व क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE