BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2023, 5:52 pm
REPORT : विकास यात्रा के साथ ग्राम दडोली पहुंचे एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, किया 1.33 करोड की जल प्रदाय योजना का लोकार्पण, बोले-  3.50 करोड की लागत से होगा आम्‍बा तक की सडक का निर्माण कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा शनिवार को जावद क्षेत्र के ग्राम दडोली में विकास यात्रा के साथ पहुंचे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सखलेचा ने कहा,कि दडोली से आम्‍बा माता तक की 3.50 करोड लागत की सडक निर्माण का कार्य स्‍वीकृत हो गया है। शीघ्र ही इस सडक का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

मंत्री सखलेचा ने दडोली में 133.45 लाख की जल जीवन मिशन तहत जल प्रदाय योजना, 7.16 लाख के चेकडेम निर्माणएवं 5.26 लाख के सेग्रीकेशन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया और 9.50 लाख के आंगनवाडी भवन एवं 3.43 लाख के दुधतलाई स्‍वच्‍छता परिसर का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर मंत्री सखलेचा ने कहा, कि स्‍वामित्‍व योजना के तहत दडोली के 468 एवं आम्‍बा के 145 हितग्राहियों को मकान निर्माण के लिए भू-अधिकार के पत्र प्रदान किए जाऐंगे। उन्‍होने कहा,कि मुख्‍यमंत्री भू-अधिकार योजना के तहत आवासहीन 10 मार्च तक आवेदन प्रस्‍तुत कर दे। कार्यक्रम को अशोक विक्रम सोनी, जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारणने भी सम्‍बोधित किया। सरपंच प्रवीण नागोरी ने स्‍वागत उद्बबोधन में दडोली में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग भी की।

जावद क्षेत्र में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्‍व में शनिवार को विकास यात्रा डीकेन से प्रारंभ होकर सभी वार्डो का भ्रमण कर, भगवानपुरा, रामनगर, सुठोली, लापिया, लक्ष्‍मीपुरा, रूपाहेलीएवं दडोली पहुची। जहां से झीरमीर, मांडा, जनकपुर, कुंडला, भोजपुरा होते हुए शाम को विकास यात्रा ने निलिया पहुंचकर, रात्रि विश्राम किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष जानीबाई शंभुलाल धाकड, जिला पंचायत सदस्‍य मंजुबाई मांगीलाल भील, जनपद सदस्‍य संगीता बाई, जशवंत बंजारा, सतीश व्‍यास, सुरेंद्र खीचासहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, एसडीएम शिवानी गर्ग, व अन्‍य अधिकारीगण तथा बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE