BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2023, 6:28 pm
BIG REPORT : विकास यात्रा में रामनगर की चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री सखलेचा, बोले- लाड़ली बहना योजना के तहत हर महिला को 12 हजार रुपए सालाना मिलेंगे, पांच लाख के सामुदायिक भवन एवं सीसी रोड का लोकार्पण भी किया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आयोजित की जा रही विकास यात्रा के क्रम में शनिवार को जावद क्षेत्र में डीकेन से एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्व में विकास यात्रा प्रारंभ हुई। विकास यात्रा विभिन्न ग्रामों से होते हुए ग्राम रामनगर, सुठोली पहुंची। यहां आयोजित चौपाल पर अपने उद्बबोधन में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा, कि आगामी एकसाल में क्षेत्र के सभी गांवो, सभी घरों में नल के द्वारा 24 घंटे शुद्ध जल प्रदाय किया जावेगा। गांधी सागर से नल-जल योजना का कार्य प्रारंभ हो गया है। हर गांव में पेयजल टंकी बन रही है। नल पाइप लाइन बिछाने का काम भी शीघ्र ही शुरू होगा।

एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बेटियों का समाज में सम्मान बढ़ाया है, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। अब लाडली बहना योजना के तहत हर महिला को सालाना 12 हजारकी राशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।एमएसएमई मंत्री ने रामनगर, सुठोली में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ पत्र का वितरण भी किया। रामनगर में मंत्री सखलेचा ने 5 लाख लागत के सामुदायिक भवन एवं 5.20 लाख की सीसी सडक का लोकार्पण तथा 9.50 लाख के आंगनवाडी भवन व 3.47 लाख के स्‍वच्‍छता परिसर का भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास भी किया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, जसवंत बंजारा, अशोक विक्रम सोनी, पिंकेश मंडोवरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी मांगीलाल भील, सरपंच हेमलता भील, उपसरपंच रुकमणी बाई गुर्जर, अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम शिवानी गर्ग व अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE