BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2023, 6:59 pm
KHABAR : विकास यात्रा से मिली मनासा क्षेत्र को 4 करोड के कार्यो की सौगात, विधायक मारू ने कहा- बेटी को लाड़ली बनाया, अब बहना को हर माह मिलेंगे एक हजार रूपये, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने बेटियों को लाड़ली बनाया है, लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू कर, जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और विवाह तक की  व्यवस्था की है। अब बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई  हैं। इस योजना के माध्यम से हर महीने एक हजार रूपए मिलेंगे। यह योजना बहनों को आत्मनिर्भर बनाएगी। यह बात विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने मनासा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विकास यात्रा को संबोधित करते हुए कही।

शनिवार को विकास यात्रा ग्राम जन्नौद, दुधलाई, लसुडिया ई.मु.सोनड़ी, देवरान, खेतपालिया पहुंची। यहां मारू ने 3 करोड़ 73 लाख 91 हजार रूपए के विकास कार्यो की सौगात दी। उन्‍होने  यात्रा में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही 6 लाख 9 हजार की लागत से बने ड्रेनेज चेनल निर्माण का लोकार्पण व 9.50 लाख की लागत से बनने वाले आंगनवाड़ी भवन का भूमिपूजन किया। जन्नौद के बाद विकास यात्रा दुधलाई पहुंची। यहां ग्रामीणों ने ढोल ढमाके के साथ यात्रा का स्वागत किया। यहां 80.82 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया। साथ ही 34.29 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। लसुडिया में 6.04 का लोकार्पण व 8.63 का भूमिपूजन, सोनड़ी में  33.44 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन, खेतपालिया में 1 करोड 73 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 73.37 लाख के कार्यो का भूमिपूजन किया। खेतपालिया में विकास यात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर एसडीएम पवन बारिया, गोपाल गुर्जर, बंशीलाल गुर्जर, राकेश जैन, करूण माहेश्वरी, गोविंद सोनी , प्रहलाद पाटीदार,  अमन यति, कन्हैयालाल रावत, कैलाश देवड़ा, घनश्याम पाटीदार, पुरालाल धनगर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक  तथा बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE