रतलाम। दायित्व का समय से निर्वहन नहीं करने एवं शासकीय धनराशि मूल्यांकन से अधिक आहरित करने पर ग्राम पंचायत चौरासी बड़ायला के तत्कालीन पंचायत सचिव श्यामलाल डांगी को निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे द्वारा ग्राम पंचायत चौरासी बड़ायला में उप स्वास्थ्य केंद्र बाउंड्री वाल निर्माण कार्य, श्मशान घाट में पानी की टंकी निर्माण एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण कार्य के सहायक यंत्री से जांच करवाई गई तो सहायक यंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए जांच प्रतिवेदन के अनुसार तत्कालीन पंचायत सचिव दांगी द्वारा मूल्यांकन से अधिक राशि का आहरण वित्तीय अनियमितता की है इसकी राशि उनसे वसूली जाएगी। वित्तीय अनियमितता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सचिव को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय जनपद पंचायत पिपलोदा रहेगा। निलंबन अवधि के दौरान पंचायत सचिव श्यामलाल डांगी को जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।