BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2023, 8:07 pm
KHABAR : विकास यात्रा के सातवें दिन 182.88 लाख के लोकार्पण व 161.55 लाख का भूमिपुजन किया, गरोठ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा को आज विधायक धाकड़ ने बीड़गॉंव से किया प्रारंभ, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। गरोठ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा को प्रातः 9.30 बजे गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ ने बीड़गॉंव से प्रारंभ किया। बीड़गॉंव के पश्चात यात्रा कालाकोट, सेंधारा, औसारा , लेदी कला, धुआखेड़ी, ढाबा(धुआखेड़ी) एवं बोरदा तक पहुंची। ग्राम बोरदा में यात्रा का समापन हुआ। विकास यात्रा के सातवें दिन 1 करोड़ 82 लाख का लोकार्पण एवं 1 करोड़ 61 लाख 55 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपुजन किया गया। दिनभर में विकास यात्रा 5 ग्राम पंचायत और उनसे लगी गांवों में पहुंची। बीडगांव से विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ। 3.50 लाख की लागत से बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर और 50 हजार की लागत से बने चबुतरा निर्माण का लोकार्पण किया। वहीं नाली निर्माण बलवंत खरोल के मकान से बालाजी की ओर लागत 2.08 व नाली निर्माण बस स्टेण्ड से पंचायत की ओर लागत 1.03 लाख का भूमिपुजन किया। लेदीकला में 2 लाख 65 हजार की लागत से बनने वाले यात्री प्रतिक्षालय का भी भूमिपुजन किया। यहां से यात्रा बोरदा पहुंची। यहां धाकड़ ने एक सामुदायिक स्वच्छता परिसर 3.50 लाख का लोकार्पण व एक सामुदायिक भवन 5.72 लाख का भूमिपुजन किया। औसरा में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। चौपाल पर ग्रामीणों से चर्चा के साथ ही धाकड़ ने यहां 2 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 2.45 लाख के विकास कार्यो का भूपिपुजन किया। संधारा में विकास यात्रा के माध्यम ये 40.50 लाख के निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं 2 लाख की लागत से बनने वाले शेड़ निर्माण का भूमिपुजन किया गया। कालाकोट में यात्रा का समापन हुआ। यहां ग्राम भ्रमण के बाद विधायक धाकड़ ने ग्रामीणों से संवाद किया और 96.38 लाख के विकास कार्यो की सौगात देकर उनका लोकार्पण भी किया। वहीं प्राथमिक शाला में 5.62 लाख में बनने वाली बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमिपुजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव, पूर्व विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, मुकेश काला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विकासखंड स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।

धुआंखेड़ा, ढाबा व बोरदा में नलजल योजना का भूमिपुजन किया

विकास यात्रा के दौरान धुआखेड़ा, ढाबा और बोरदा के ग्रामीणों का जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना की सौगात मिली। विधायक धाकड़ ने इनका भूमिपुजन किया। धुआखेड़ा में 77.2 लाख व ढाबा में 62.8 लाख और बोरदा में 131.7 लाख की लागत से योजना का निर्माण होगा और प्रत्येक घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचेगा। धुआखेड़ा में धाकड़ ने नल जल योजना की सौगात देने के साथ ही 36.50 लाख के अन्य विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE