नीमच। विकास यात्रा के दौरान नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा रेलवे अंडर ब्रिज आर.सी.सी रोड का भूमि पूजन हुआ। इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, भाजपा वरिष्ठ नेता संतोष चौपड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया और कोषाध्यक्ष विनीत सेठिया व वार्ड पार्षद आलोक सोनी और पार्षद शशि कल्याणी, रूपेंद्र लॉक्स, अरुण प्रजापति, कमल शर्मा, नीरज अहीर, योगेश कवीश्वर, किरण शर्मा और भाजपा पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक और वार्डवासी मौजूद रहे।