झालावाड़। पुलिस अधीक्षक जिला-झालावाड़ ऋचा तोमर ने बताया कि वर्तमान में साईबर अपराध की बढ़ोत्तरी को देखते हुये जिले में तीन दिवसीय साईबर पुलिस मित्र का प्रशिक्षण एवं स्मार्ट एल्डरली कैंपेन चलाया जा रहा है। जिसमें दिनांक 11 फरवरी 2023 को नारायण रिसोर्ट अकलेरा में प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया, जिसमें साईबर पुलिस मित्र, महिलाओं एवं बुजुर्ग व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
आज के डिजिटल युग में हम सभी के द्वारा स्मार्ट फोन का यूज किया जा रहा है, हमारी छोटी सी चुक हमें वित्तिय/मानसिक नुकसान पहुंचा सकती है। वर्तमान में साईबर अपराध फोन-पे, गुगल-पे, पेटीयम, ऑनलाईन बैंकिंग, केडिट कार्ड, वाट्सअप, फेसबूक, इन्स्टाग्राम, ई-मेल, फर्जी वेबसाईट, फर्जी लिंक, गेमिंग, हैकिंग, फिशिंग, सिम क्लोनिंग, ट्रोजन हॉर्स, स्पाइवेयर, चाईल्ड प्रोनोग्राफी इत्यादि से हो रहे हैं, साईबर अपराध से बचने के लिये हमें कुछ बाते हमेशा याद रखनी चाहीयें जैसे किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी नहीं बताये अपना स्मार्ट फोन किसी को ना दे, किसी फर्जी लिंक पर क्लिक ना करें, अपना मुश्किल पासवर्ड बनाये, अनजाने वाट्सअप विडियो कॉल को ना उठाये, फिशिंग व ग्रुमिंग से बचे, अपने छोटे बच्चो पर मोबाईल उपयोग के दौरान पेनी नजर रखे, सोशल मिडिया पर अपनी निजी जानकारी शेयर नही करें आदि। साईबर अपराध के संबंध में जागरुकता अनिवार्य है अन्यथा हम और आप साईबर क्राईम के शिकार होने से नही बच सकते है। सभी जागरुक हो जिससे अपराधी अपने मनसूबे मे कामयाब ना हो सके। साईबर अपराध होने पर 1930 पर तुरंत कॉल करें।
प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं को साइबर क्राईम जागरुकता एवं पुलिस द्वारा साईबर क्राईम को रोकने के लिये किये जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया गया।
इस दौरान उप अधीक्षक पुलिस गिरधर सिंह, थानाधिकारी अकलेरा लक्ष्मीचन्द, थानाधिकारी असनावर राजकुमार त्याहारिया, थानाधिकारी घाटोली मोहम्मद ईब्राहिम, थानाधिकारी भालता कमल सिंह, थानाधिकारी मनोहरथाना राजपाल सिंह, थानाधिकारी कामखेड़ा धनराज गोचर उपस्थित रहे। विनित कुमार शर्मा निदेशक एवं लेखक सोफ्ट एजुकेशन सोसायटी झालावाड़ द्वारा साईबर अवरनेस (साइबर जागरुकता ) एवं बचने के उपाय के बारे मे जानकारी प्रदान की साथ ही इन्होने साईबर क्राइम लाईव डेमोन्स्टेशन भी दिया। इसी प्रकार साईबर अवरनेस (साईबर जागरुकता) का दिनांक 12.02.2023 को अम्बेडकर भवन भवानीमण्डी में प्रातः 11 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।