BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2023, 4:26 pm
REPORT : मंत्री सखलेचा ने किया निलीया में 2.31 करोड की सडक का भूमिपूजन, हितग्राहियों को विकास यात्रा के तहत वितरित किए हितलाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आयोजित की जा रही विकास यात्राओं के क्रम में रविवार जावद क्षेत्र में ग्राम कुंडला से एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्व में विकास यात्रा प्रारंभ होकर नीलिया पहुंची। यहां मंत्री सखलेचा द्वारा 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन पंचायत भवन एवं 2 करोड़ 31 लाख 31 हजार रुपए की लागत से बनने वाली भोजपुरा से नवलपुरा सड़क का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री सखलेचा ने गांव के दो क्रिकेट क्लबों को क्रिकेट मैदान के लिए 25 -25 हजार रुपए की राशि स्वेच्छा अनुदान से स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने परवणी से बेसदा तक सुदूर सड़क निर्माण कार्य स्वीकृति की भी घोषणा की व जनपद सीईओ को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मंत्री सखलेचा ने ग्राम पंचायत की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ पत्र वितरित किए और लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पांच लाडली बेटियों को आश्वासन प्रमाण पत्र वितरित किए। विकास यात्रा रविवार को मंत्री सखलेचा के नेतृत्व में ग्राम कुण्ड्ला से प्रारंभ होकर निलीया, बसेडी भाटी, जगेपुर, बांगरेड, अरनिया मामादेव, ढाबा, बराडा, धामनिया, राणपुर होते हुए लासुर पहुंची। गांव-गांव में ग्रामीणों ने उत्सा्हपूर्वक विकास यात्रा एवं मंत्री सखलेचा का स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, जसवंत बंजारा, पिंकेश मंडोवरा, शंभू लाल धाकड़, सरपंच अर्जुन जाट सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE