BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2023, 4:31 pm
BIG NEWS : डीकेन में 4.50 करोड के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, मंत्री सखलेचा ने कहा- विकास यात्रा में आमजनों का उत्साह सरकार के विकास कार्यो के प्रति विश्वापस का प्रतीक है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आयोजित की जा रही विकास यात्रा के क्रम में शनिवार रात्रि में नगर परिषद डीकेन में विकास यात्रा पहुंची। एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने नगर परिषद डीकेन व्दारा आयोजित कार्यक्रम में लगभग चार करोड 50 लाख लागत के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विकास यात्रा में डीकेन में जन सैलाब उमडा। विकास यात्रा के प्रति आमजनों में काफी उत्सारह देखने को मिला। 
इस अवसर पर मंत्री सखलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकास यात्रा में उमडा जनसैलाब सरकार व्दारा किए गए विकास कार्यो के प्रति आमजनों के विश्वास का प्रतीक है। 
डीकेन में मंत्री सखलेचा व्दारा विभिन्न वार्डो में चार करोड 43 लाख से अधिक की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कर शिलान्यानस किया। साथ ही एक करोड लागत के तीन डोम निर्माण कार्य एवं ब्लॉाक हेल्थ यूनिट डीकेन का भूमिपूजन भी किया। 
हितग्राहियों को 15 लाख रूपये से अधिक के लाभ वितरित- विकास यात्रा के दौरान डीकेन में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा व्दारा 7 हितग्राहियों को राशन की पात्रता पर्ची, सम्बल योजना के तहत 5 हितग्राहियों को स्वी‍कृति पत्र, 5 श्रमिकों के पंजीयन कार्ड, 11 हितग्राहियों को पेंशन स्वीहकृति पत्र, 8 हितग्राहियों को श्रमिक प्रसूति सहायता के स्वीकृति पत्र, वितरण के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के बारह हितग्राहियों को एक-एक लाख रूपये की राशि, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पांच हितग्राहियों को 1.10 लाख की राशि एवं मुख्यमंत्री स्ववरोजगार योजना के तहत एक हितग्राही को एक लाख रूपये की राशि का वितरण भी किया। इसके अलावा लाडली लक्ष्मीन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरित किए गये।  
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, जसवंत बंजारा पिंकेश मंडोवरा शंभू लाल धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE