नीमच। जिले की नगरीय निकायों के नव निर्वाचित पार्षदो का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण टॉउन हाल नीमच में अखिल भारतीय स्थानीय शासन संस्थान भोपाल द्वारा दिया जावेगा। उक्त् प्रशिक्षण में जिले के समस्त नगरीय निकायों के नव निर्वाचित पार्षदगण उपस्थित रहकर प्रशिक्षण का लाभ उठायेगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार 13 फरवरी 2023 को नगर पालिका नीमच, नगर परिषद नयागांव, जीरन, जावद, डीकेन एवं सरवानिया महाराज के पार्षदगण उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे एवं 14 फरवरी 2023 को नगर परिषद रतनगढ, सिंगोली, मनासा, कुकडेश्वर, रामपुरा, अठाना के पार्षदगण उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह जानकारी परियोजना अधिकारी शहरी विकास आकांक्षा करोठिया ने दी।