नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में 5 से 25 फरवरी 2023 तक विकास यात्राएं आयोजित की जा रही है। सोमवार 13 फरवरी 2023 को विकास यात्राएं जावद क्षेत्र में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखेलचा के नेतृत्व में जगेपुर मीणा से प्रांरभ होकर आमलीभाट, बरखेडा चौहान, नगर सरवानिया महाराज, समेल, गोठडा होते हुए शाम को मोरवन पहुचंकर रात्रि विश्राम करेगी।
नीमच विधानसभा क्षेत्र में 13 फरवरी 2023 को विधायक दिलीप सिंह परिहार के नेतृत्व में विकास यात्रा कचौली से प्रारंभ होकर, केलूखेडा, हमेरिया, बामनिया, पिपलिया व्यास, माल्या, पालसोडा (जनसभा) विशन्या, भंवरासा होते हुए चम्पी पहुंचेगी जहां जनसभा होगी।
मनासा विधानसभा क्षेत्र में 13 फरवरी 2023 को प्रातः 9 बजे विधायक अनिरूद्ध मारू के नेतृत्व में विकास यात्रा हनुमंतिया से प्रारम्भ होकर फोफलिया, भाटखेडी खुर्द, तलाउ, लसुडी आंत्री, पावटी होते हुए नलवा पहुचेंगी।