झालावाड़। शहर के दिव्यांग पार्षद संजीव वर्मा ने राजस्थान सरकार के 2023 सत्र बजट को प्रत्येक वर्ग के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने बजट दिवस के पूर्व संध्या पर जयपुर जाकर गोविंद देवजी के दर्शन कर मनोकामना की थी कि प्रत्येक वर्ग के लिए लाभकारी बजट प्रस्तुत हो।
संजीव वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर यह बजट बचत राहत बढ़त थीम पर बनाया गया और दो महीने तक राजस्थान के युवा वर्ग से इसके लिए सुझाव भी मांगे गए। संजीव वर्मा द्वारा सुझावों में विभिन्न वर्गों के लिए मांग रखी गई थी। मुख्यमंत्री द्वारा जन-जन की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए गैस सिलेंडर, बिजली, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में इलाज, दुर्घटना बीमा, अन्नपूर्णा फूड, युवाओं को रोजगार, आंगनबाड़ी की भर्तियां, निगम बोर्ड कार्मिकों को ओपीएस, संविदा कर्मियों को नियमित, ठेका प्रथा बंद, सफाई कार्मिकों की भर्तियां, भर्ती परीक्षाएं निःशुल्क, मनरेगा के 125 दिन गारंटी रोजगार सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्वि, महिलाओं को बसों में किराया आधा करने, सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज, 12 वीं तक निःशुल्क शिक्षा आरटीई में, सौ यूनिट तक बिजली फ्री जैसे अतुलनीय निर्णय लेकर यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस की मंशा सिर्फ और सिर्फ जनता को राहत दिलाना है। प्रदेश भर में हमें इस बजट की जानकारी आमजन तक पहुंचाते हुए बाकी रही मांगों को समय-समय पर सरकार से रूबरू कराने की आवश्यकता है।