भवानीमंडी। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर द्वारा साइबर क्राइम को रोकने के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसके चलते भवानी मंडी अम्बेडर भवन में साइबर पुलिस मित्र व स्मार्ट एल्डरली केम्पन के लिए साईबर जागरूक व प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। जहा झालावाड़ से आये साईबर एक्सपर्ट अमित शर्मा व उनकी टीम द्वारा,साईबर क्राइम को किस तरह से रोका जाए उसके बारे में पुलिस मित्र, व शहर के नागरिकों को एक प्रशिक्षण के माध्य्म से जागरूक किया गया। की किस तरह एक छोटी सी जागरूकता के जरिये साईबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी मोबाईल चलाने वाले लोगो को कहा कि आज कल सबसे ज्यादा साइबर अपराध मोबाईल के माध्यम से बढ़ रहे है। वो भी लोगो को बिना जॉनकारी की वजह से ,यदि आपको किसी भी तरह का मोबाईल के जरिये फोन या मेसेज आने पर अपने आधार,बेक नम्बर, वोटर आईडी ,एटीएम नंबर नही बताने है। इस तरह के फोन जब भी आये समझ लेना ये साईबर अपराध करने वालो के नम्बर है। वही आज कल साईबर वालो ने किसी जाने पहचाने व्यक्ति की आई डी हैक उसकी फोटो लगा कर उनके परिचितों को मैसेज कर रु डलवाने का कार्य शरू कर दिया है।इस तरह के मैसेज आने पर आप तुरत जिनकी आईडी से मेसेज आये उनको फोन लागा कर उनके बारे में जॉनकारी ले ओर किसी प्रकार की उनके द्वारा बताए गए नम्बरो पर कोई ट्रांजिक्शन नही करे। इस दौरान शर्मा ने वारिश लोगो की एक टीम बनाकर लोगो को जागरूक करेगी,वही गाँव गाँव में भी कुछ पुलिस मित्र के माध्य से एक टीम बनाकर लोगो को जागरूक करेगी जिसके चलते लोगो को इस साईबर अपराध होने से बचाया जा सके। इस दौरान मिश्रोली,डग,चौमहला,गंगधारा पगारिया,की पुलिस व पुलिस मित्र ने भाग लिया। वही इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक किशोर सिंह चौहान,पालिका उपाध्यक्ष अनिल सहित साईबर टीम मौजूद थी।