सरवानिया महाराज। समीप की ग्राम पंचायत आमलीभाट अतिक्रमण की चपेट में है। कहीं रोड़ की साईडों को लोगों ने दबा दिया है। कांग्रेस नेता हरीश तंवर ढाबा ने ग्राम पंचायत के सचिव देवीलाल वर्मा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 जनवरी के आसपास करीब एक माह पहले पंचायत सीमा में बने मुख्य मार्ग आमलीभाट, ढाबा, सरवानिया की साईडों पर लोगों द्वारा बेखौफ अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसकों लेकर ग्राम पंचायत सचिव देवीलाल वर्मा को लिखित में आवेदन देकर आबादी क्षेत्रों में मुख्य सड़क से 5-5 फीट तक अतिक्रमण हटाने की कहा था, लेकिन आज दिनांक तक कार्रवाई नहीं की गई। मामले में जावद परगना की नायब तहसीलदार ने पंचायत अधिकार क्षेत्र का मामला होने कारण जिम्मेदारों को स्पष्ट आदेश किया है कि तत्काल अतिक्रमण हटा कर सड़कों की सुंदरता को नष्ट होने से बचाया जाए तथा अतिक्रमण करने वाले पर कार्यवाही की जाये।
तंवर ने कहा ने पंचायत राज अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जबकि पंचायती राज अधिनियम की धारा 56 के तहत आबादी क्षेत्र का अतिक्रमण हटाने का अधिकार पंचायत सचिव के पास है परंतु अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पंचायत सचिव देवीलाल वर्मा पर लापरवाही इस कदर हावी है कि उन्हें ये सब देखने का समय नही है। इसके साथ ही पंचायत सीमा में लोगों द्वारा ताबड़तोड़ शासकीय जमीन पर धड़ल्ले से पक्के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं लेकिन पंचायत मौन है। मामले में जिम्मेदार सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि यदि अतिक्रमण हो रहा है तो मे इसको दिखवाता हूं।