BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2023, 6:43 pm
NEWS : पुराने चिकित्सालय में सेटेलाइट हॉस्पिटल की घोषणा से हर्ष, राज्यमंत्री व कलेक्टर ने किया अवलोकन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार द्वारा हाल ही प्रस्तुत बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ को सेटेलाइट हॉस्पिटल सौगात दी हैं। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित पुराने चिकित्सालय में सेटेलाइट हॉस्पिटल की घोषणा पर क्षेत्रवासियां में हर्ष है। राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत व जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ सेटेलाइट हॉस्पिटल परिसर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल, सभापति संदीप शर्मा आदि ने सोमवार दोपहर बाद कलेक्ट्रेट स्थित पुराने हॉस्पिटल परिसर का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिये। सेटेलाइट हॉस्पिटल प्रारम्भ होने पर पुराने चिकित्सालय परिसर में लगभग बीस चिकित्सक सहित अन्य मेडिकल स्टाफ की सेवाएं आमजन को उपलब्ध हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि श्री सांवरिया जी राजकीय चिकित्सालय नवीन परिसर में स्थानांतरित होने के बाद उक्त भवन में सेटेलाइट हॉस्पिटल की लगातार मांग की जा रही थी, तथा राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत द्वारा भी इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा पुराने चिकित्सालय भवन में सैटेलाइट चिकित्सालय की घोषणा करने के बाद इसे मूर्त रूप मिलने से शहरी क्षेत्र व आसपास के क्षेत्र वासियों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE