BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2023, 7:17 pm
REPORT : गांव-गांव में लोकार्पण एवं भूमिपूजन सम्‍पन्‍न, विधायक परिहार ने कहा- प्रदेश के मुख्यमंत्री समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे है। नीमच शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। विकास यात्रा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का अभियान है। केंद्र और प्रदेश  सरकार नेजनता को हर बुनियादी ओर मुलभूत सुविधाएं देने के लिए योजनाएं चलाई है। इसकासभी को लाभ मिले, सभी को इन योजनाओं की जानकारी हो इसके लिए विकास यात्रा निकाली जा रही है। यह बात नीमच विधानसभा क्षेत्र विधायक दिलीप सिंह परिहार ने सोमवार को विकास यात्रा के दौरान कही।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान, पवन पाटीदार व अन्‍य जनप्रतिनिधि, एसडीएम डॉ.ममता खेडे व अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। विधायक परिहार ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत होना चाहिए। महिलाएं ही परिवार की धूरी होती है। उनके हाथ में पैसा होना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना प्रारंभ कर रही है।इस योजना में महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार इस प्रकार एक साल में 12 हजार रू.की राशि दी जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए योजनाएं, नीतियां बनी है। जिनका लाभ लेकर जनता अपना जीवन स्तर उंचा उठाकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकती है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के बजट में किसानों का बहुत ध्यानरखा है, इससे किसानों की आय दोगुनी होगी। 

विकास यात्रा आई है गांव का विकास लाई है के नारों से गूंजी गांव की गलियां-जब विकास यात्रा गांवों में पहुंची तो ग्रामीणों ने फूल बरसा कर स्वागत किया और विकास यात्रा आई है गांव का विकास लाई के नारे लगा कर अपनी खुशी काइजहार किया।

सोमवार को विकास यात्रा ग्राम कचौली से प्रारंभ हुई यहां विधायक परिहार ने मावि भवन का लोकार्पण किया एवं 1 लाख 57 हजार सीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ग्राम केलूखेडा में पंचायत भवन , गोबर गैस प्लांट, सीसी रोड कुललागत 46.53 लाख के कार्यो का लोकार्पण किया गया। ग्राम बामनिया में नाला निर्माण 12.68 लाख के कार्यो का लोकार्पण किया एवं 9 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले आंगनवाडी भवन का भूमि पूजन किया। ग्राम माल्या में 7 लाख 42 हजार की लागत से नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। विकास यात्रा मे विधायक परिहार ने ग्राम पालसोडा में 28 लाख 6 हजार की लागत से इंटरलॉक टाइल्स, नाली निर्माण, नाला निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया एवं 23 लाख 9 हजार लागत वाले अमृत सरोवर, सीसी रोड का भूमि पूजन किया।गांव विशन्या में 2 लाख 18 हजार की लागत से सीसी रोड का भूमि पूजन किया। ग्राम भंवरासा में 3 लाख 4 हजार के सीसी रोड का भूमि पूजन एवं 3 लाख 78 हजार के सीसी नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE