रतनगढ़। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान मुस्कान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं एसडीओपी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालक को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 दिसम्बर 2022 को थाना रतनगढ के ग्राम कस्मारिया से एक नाबालिग बालक के गुम हो जाने के संबंध में पुलिस थाना रतनगढ पर अपराध क्रमांक 194/2022 धारा 363 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान अपहृत नाबालिग बालक की दस्तयाबी हेतु सतत एवं सार्थक प्रयास उपरांत दिनांक 13 फरवरी 2023 को अपहृत नाबालिग बालक को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाई में निरीक्षक शिवकुमार यादव थाना प्रभारी रतनगढ, सउनि मदनलाल सिंगाड, प्रआर रुपेन्द्रसिंह, प्रआर प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल नीमच), आरक्षक प्रकाश भाभर की सराहनीय भूमिका रही।