मन्दसौर। नगर पालिका द्वारा दशपुर गार्डन के आसपास अवैध रूप से रखी गुमटियों को हटाया गया। नगर पालिका कर्मचारी ने बताया कि 10 से 12 गुमटियां अवैध रूप से बंद पड़ी हुई थी। हमने गुमटी वालों को सूचना भी दी की आपकी गुमटी हटा ले, परन्तु किसी ने अपनी गुमटी नहीं हटाई। कई दिनों से जनप्रतिनिधि, आम जनता की शिकायत आ रही थी कि इन बंद पड़ी गुमटियों से आम जनता और आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते आज नगर पालिका द्वारा बन्द पड़ी गुमटियों को जप्त किया जा रहा है।