BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2023, 11:43 am
KHABAR : विकास यात्रा के माध्यम से लोगो को चिन्हित कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा- वित्त मंत्री देवड़ा, गर्रावद से प्रारंभ की विकास यात्रा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मल्हारगढ़। वित्त, वाणिज्‍यक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने कल दिनांक 13 फरवरी को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा को प्रातः 10 बजे गर्रावद से प्रारंभ किया। गर्रावद के पश्‍चात यात्रा तालाब पिपल्‍या, बुढ़ा, चिल्‍लोद पिपल्‍या, टकरावद, खंडपाल्‍या, आत्रीखुर्द, लोड़ाखेड़ा, गोपालपुरा एवं कितुखेड़ी तक पहुंची। विकास यात्रा में विभिन्‍न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। ग्राम कितुखेड़ी में यात्रा का समापन हुआ। 

विकास यात्रा के दौरान वित्त, वाणिज्‍यक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम गर्रावद में 5 लाख 55 हजार रुपए से निर्मित सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण एवं 2 लाख रु से निर्मित रेन बसेरा निर्माण कार्य भूमिपूजन एवं 3 लाख 89 हजार रु से निर्मित होने वाले सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया। ग्राम बूढ़ा में 3 लाख 50 हजार रु की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण, 2 लाख रुपए से निर्मित होने वाले शमशान घाट में पेवर ब्लॉक का भूमि पूजन एवं 3 लाख 93 हजार रु की लागत से निर्मित होने वाले सेग्रीमेशन शेड का भूमिपूजन किया। ग्राम चिल्‍लोद पिपल्‍या में 1 लाख 41 हजार रु से सीसी चौक निर्माण का लोकार्पण किया, ग्राम टकरावद में 17 लाख रु से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। 

विकास यात्रा के दौरान वित्त मंत्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि, शासन लोगो के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ चला रही है तथा 25 फरवरी 2023 तक चलने वाली विकास यात्रा में गाँव-गाँव जाकर ऐसे पात्र व्यक्तियों को चिहिन्त किया जायेगा। जिन्हें अभी शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही ग्राम स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं को भी परखा जायेगा। विकास यात्रा, जन-कल्याण का महायज्ञ बने, इस उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यात्रा की आवश्यक तैयारियाँ की है, विकास यात्रा के दौरान दिव्यांग कल्याण, नामांतरण और अन्य कार्यों के साथ ही विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र देने के कार्य की भी शुरूआत की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE