नीमच। विकास यात्रा के माध्यम से हम सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रख रहे है । केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। लोगों से उनकी समस्यों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त कर रहे है। जो आवेदन पत्र प्राप्त होंगे, उन आवेदन पत्रों पर विभागवार समीक्षा कर निराकरण की कार्यवाही से संबंधित आवेदक को भी अवगत कराया जायेगा। यह बात विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने विकास यात्रा में मनासा क्षेत्र के विभिन्न गावों में ग्राम चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कही।
मनासा क्षेत्र में सोमवार को ग्राम फोफलिया से विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ। विधायक मारू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, कि आज मध्य्रप्रदेश की विकास दर देश में सबसे अधिक है। कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है, हमें 7 बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिल चुका है। करीब 43 लाख बेटियां अब तक लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभाविंत हो चुकी है। करीब 35 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है। विधायक मारू ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ पत्र भी वितरित किए। सोमवार को विकास यात्रा फोफलिया, हनुमन्तया, भाटखेड़ी खुर्द, तलाऊ, लसूड़िया आंतरी पंहुची।
इस दौरान विधायक मारू ने करीब एककरोड़ से अधिक की लागत के कार्यो का लोकार्पण और 43 लाख 29 हजार रुपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इस मौके पर जनपद सदस्य डॉ. विजय शर्मा, राहुल रावत सरपंच, मदन रावत, नरेन्द्र मालवीय, उज्वल पटवा, कैलाश घाटी, मदन मौर्य, लोकेश तुगनावत, भवरलाल मालवीय, विजेश माली एवं अधिकारी-कर्मचारी एवं बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।