रतलाम। ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पर 20 फरवरी को एल एंड टी लिमिटेड अहमदाबाद (गुजरात) द्वारा एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप ड्राईव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अप्रेंटिसशिप के 500 रिक्त पदों पर कम्पनी द्वारा भर्ती की जाएगी।प्राचार्य आईटीआई यु.पी. अहिरवार ने बताया कि कम्पनी में चयन होने के उपरांत अभ्यर्थी को सर्वप्रथम 2 माह का प्रशिक्षण लेना पडेगा जिसमें निःशुल्क आवास, भोजन, उपकरण व सामग्री प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान कोई वेतन या स्टायपेंड नहीं दिया जाएगा। दो माह के प्रशिक्षण के उपरांत कम्पनी द्वारा एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी जिसमें 16 हजार रुपए प्रतिमा स्टायपेंड दिया जाएगा। अप्रेंटिसशिप करने के बाद भारत के किसी भी कंस्र्ट्क्शन प्लांट में ज्वाईनिंग दी जाएगी।ड्राईव मे सम्मिलित होने के लिए आवेदक के पास कक्षा 10 वीं से 12 वीं उत्तीर्ण, फीटर, वेल्डर व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण या कक्षा 12 वीं पास व अन्य कोई आईटीआई व्यवसाय से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। केम्पस मे सम्मिलित होने के लिए आनलाईन पंजीयन लिंक पर समस्त पात्र आवेदक अपना पंजीयन करवा सकते हैं तथा 20 फरवरी को औद्योगिकक प्रशिक्षण संस्थान पर उपस्थित होकर ड्राईव में भाग ले सकते हैं।आयोजन के दिन समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर आईटीआई परिसर में प्रातः 10.00 बजे उपस्थित होवें। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कम्पनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। ड्राईव में प्रतिभागिता हेतु आपको कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।