आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े की अध्यक्षता में सोमवार को जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्धारा संचालित अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की प्रथम त्रैमास की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला संयोजक रीना शर्मा, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, थाना अजाक आगर उपस्थित थे। कलेक्टर वानखेड़े द्वारा सर्वप्रथम अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों पर चर्चा की गई। जिसमें पाया कि अजा वर्ग में हत्या 01 प्रकरण 4.12 लाख, अपमान अभित्रास में कुल दर्ज 109 प्रकरण स्वीरकृत है, कुल 19 प्रकरणों में 14.25 लाख का भुगतान किया गया हैं तथा बजट आवंटन के अभाव में अपमान अभित्रास के 90 प्रकरण , लज्जांभग 03 प्रकरण इस प्रकार कुल 93 प्रकरणों जो कि बजट आंवटन के अभाव में लंबित हैं, बजट आवंटन हेतु मांग पत्र भेजे जाने के निर्देश दिए गए। अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत अजजा वर्ग में अपमान अभित्रास में कुल 15 प्रकरण प्राप्तं हुए जिसमें 04 प्रकरणों को अन्य जिले को प्रेषित किए गए हैं तथा 11 प्रकरण बजट आवंटन के अभाव में लंबित हैं,बजट आवंटन हेतु मांग पत्र भेजे जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत अत्याचार से पीडित व्यक्तियों उनके आश्रितों तथा साक्षियों को यात्रा भत्ता, भरण पोषण एवं अन्य सुविधाओं के अन्तर्गत पुलिस द्वारा दी जाने वाली राशि अविलम्ब भुगतान करने हेतु निर्देशित किया। योजना अंतर्गत गंभीर प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक एवं उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा संयुक्त स्थल निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।